न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वाधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शंभु लाल साह के मार्गदर्शन में एवं प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय कमल कुमार श्रीवास्तव के सहयोग से सचिव प्रज्ञा वाजपाई के द्वारा पारिवारिक वादों का मध्यस्था के आधार पर निष्पादन हेतू 11 से 15 मार्च तक चलाया गया विशेष मध्यस्था अभियान। बताया गया कि इस विशेष मध्यस्था अभियान में कुटुम्ब न्यायालय के वैवाहिक वाद-विवाद विच्छेद वाद भरण पोषण आदि वादों का मध्यस्था के द्वारा निपटारा किया जा रहा था। इस विशेष मध्यस्था केंद्र में पारिवारिक वादों से संबंधित 23 वादों में मध्यस्थता हुई। जिसमें 12 मामले मध्यस्था में सफल हुए। पांच दिवसीय विशेष मध्यस्था शिविर के सफलता में मध्यस्थ में निष्पादन के लिए चार मध्यस्थ अधिवक्ता कृष्णा शिंह, सुबोध कुमार मिश्रा, इंदुभूषण कुमार व प्रवीण रंजन ने अहम भूमिका निभाया।