झारखण्ड/गुमला -भारतीय जनता पार्टी शक्ति वंदन अभियान के तहत गुमला जिला में पालकोट रोड उत्कल प्वाइंट स्थित हाल में रखा गया शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान की एकदिवसीय कार्यशाला जिला के सहसंयोजक रामेश्वरी उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई और इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित महिला मोर्चा की जिला महामंत्री पायल तिवारी और महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष अनीता देवी की महिला मोर्चा की सोशल मीडिया गुड्डी नंद का मार्गदर्शन सभी मंडल से आए शक्ति वंदन अभियान के पदाधिकारी को मिला इस अभियान में हम सभी महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ से हमारी शक्ति वंदन अभियान की पूरी टीम उनसे संपर्क करेगी और केंद्र सरकार के द्वारा जो योजना केंद्र सरकार के माध्यम से चल रही है उनकी जानकारी देनी है और किन्हें किन योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं मिला है इन सभी का क्रमबद्ध सूची तैयार करना है और इस पर कार्य कर योजनाओं का लाभ दिलाना है। आज के कार्यशाला में मुख्य रूप से उपस्थित किशोर मिश्रा, रवि शंकर, संदीप सिंह, बसंती देवी, रुक्मिणी देवी ,संगीता देवी जन्नातुन खातून ,इला देवी ,खुशबू देवी ,सीमा देवी, राजेश्वरी देवी ,अलका देवी ,अरुण जयसिंह सिंह ,तारा देवी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।