भुइयां समाज के बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा, प्रखंड स्तरीय कमिटी का गठन

0
1251

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगडा(चतरा)। अखिल भारतीय भुइंया समाज कल्याण समिति चतरा के तत्वाधान में शुक्रवार को पत्थलगडा प्रखंड के उपरैली कुब्बा गांव में संगठन विस्तार को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि सिमरिया विधानसभा प्रभारी सदानंद भुइंया व संचालन विनोद राम ने किया। इस दौरान प्रखंड कमिटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से कुब्बा गांव निवासी विनोद राम भुइंया को प्रखण्ड अध्यक्ष, डोमन राम भारती को उपाध्यक्ष, रमेश भुइंया को सचिव, खेमन भुइंया को कोषाध्यक्ष व किसन कुमार व विजय राम को मीडिया प्रभारी बनाया गया। प्रभारी सह मुख्य अतिथि ने कहा कि अखिल भारतीय भुइयां कल्याण समिति के द्वारा सभी प्रखण्डों में प्रखंड स्तरीय कमिटी का गठन किया जा रहा है। पत्थलगडा में पहली बार कमिटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा भुइयां समाज जो अत्यंत ही पिछड़ा हुवा है समाज के अधिकांश लोग मजदूरी पर निर्भर हैं। उन्हें मार्गदर्शन कि जरूरत है, उन्होनें कहा कि समाज के उत्थान के लिए सभी नव चयनित पदाधिकारी व सदस्य साथ मिलकर नशा मुक्त व शिक्षित समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। समाज आगे बढ़े इसके लिए सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में लगातार बैठक व कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मौके पर अशोक राम, विजय राम, पंकज राम, शिव दयाल राम, बहादुर भुइयां, किशुन भुइयां, मुंदरी देवी, गीता देवी, मीना देवी, आदित्य भुइयां, अरविन्द भुइयां, अजय भुइयां, डिलो भुइयां, हेमराज भुइयां, विशेश्वर भुइयां, विकास भुइयां, गोखुल भुइयां, समेत कई शामिल थे।