जिला महिला कांग्रेस महासम्मेलन का आयोजन
लोहरदगा। लोहरदगा जिला महिला कांग्रेस महासम्मेलन राजेंद्र भवन कांग्रेस कार्यालय में महिला अध्यक्ष सीमा परवीन की अध्यक्षता में की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी उपस्थित हुई एवं महिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित हुए। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि अलका लांबा का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा की कांग्रेस पार्टी राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, कानूनी और संविधान द्वारा महिलाओं को दिए गए बराबरी के अधिकारों को पंक्ति में खड़ी अंतिम महिला तक पहुंचाने का काम कर रही है और उन्हें उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें सशक्त करने का काम कर रही है। देश की बेटियों के आंसुओं के बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मुझे नई जिम्मेदारी सौंपी है और मुझे पूरा एहसास है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि महिला कांग्रेस देश में अन्याय, शोषण,हिंसा,अत्याचार का सामना कर रही देश के बेटियों बहनों की आवाज बनकर न्याय मिलने तक लड़ेगी। आज मैं लोहरदगा जिले के तमाम महिला बहनों को भरोसा दिलाना चाहती हूं की आप राहुल गांधी जी का साथ दीजिए। आज राहुल गांधी अन्याय,भ्रष्टाचार,गरीबी, महंगाई,बेरोजगारी और देश की तानाशाही व्यवस्था के खिलाफ भारत जोड़ो नया यात्रा कर रहे हैं। आज हमें उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना है और देश के नकारात्मक तत्वों का समाप्त करना है। देश की महिलाओं को अपना हक एवं न्याय दिलाने का काम करना है। महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा की केंद्र कि बीजेपी सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं। मणिपुर प्रदेश में महिलाओं को नंगा परेड कराया गया। आज हमें एकजुट होकर तानाशाही सरकार को करारा जवाब देना है। हमारे झारखंड प्रदेश में भी सुनियोजित तरीके से बीजेपी सरकार ने केंद्रीय एजेंसी ईडी का दुरुपयोग कर राज्य सरकार को परेशान करने का काम किया है। मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव प्रतिभा रघुवंशी, प्रदेश महासचिव पिंकी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बॉबी भगत, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल,प्रदेश महासचिव पुनीता चौधरी,महिला जिलाध्यक्ष सीमा परवीन, गुमला जिला अध्यक्ष अमृता भगत,जिप सदस्य रूबी कुमारी,जिप सदस्य संदीप गुप्ता,युवा जिलाध्यक्ष विशाल डुंगडुंग,सरिता देवी,बबिता देवी,सुशीला देवी,किस्मती देवी,पुनीता देवी,अमृता देवी,प्यारी देवी, सरिता खलखो,आरती देवी,मुनि देवी, सहजादी खातून, नूरी खातून,चंदरमुनी देवी,अमीना खातून, बेबी तबासुम,बहमनिया देवी,पचोला देवी,सुनीता देवी,लीला देवी आदि मौजूद थे।