Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

केंद्र सरकार का आम बजट जनता के साथ धोखा : विवेक कुमार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

राँची: झारखंड प्रदेश  प्रधान महासचिव क्रीडा प्रकोष्ठ राजद,विवेक कुमार प्रदेश झारखंड केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गुरुवार को पेश किए गए आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आम जनता के साथ धोखा है। इसमें किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है। लोक-लुभावन बजट आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा द्वारा प्रायोजित है। घरेलू बजट से महिलाएं त्राहिमाम कर रही है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कमी नहीं की गई। न ही महिलाओं को कोई राहत दी गई।सिर्फ तो सिर्फ गरीबों के पेट पर लात मारी गयी है। इसी प्रकार देश के युवा वर्ग को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में भी बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है।आज अधिकांश युवाओं को नोकरी नहीं मिल रही है, बेरोजगारी के मारे कई युवा डर-डर तक भटकते नजर आ रहे है लेकिन इन युवाओं के रोजगार हेतु भी बजट मे भाजपा ने कोई प्रवधान नहीं किया।उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर बजट आम जनता के लिए छलावा है। भाजपा ने अपना हित साधने के लिए बड़े-बड़े पूंजीपतियों और अपने चहेते औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए ही आम बजट में विशेष रूप से प्रावधान किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment