
न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव
हज़ारीबाग: हज़ारीबाग सदर अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में अशोक कुमार ने लिया प्रभार। निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी विद्याभूषण कुमार ने 1 फरवरी को नए अनुमंडल पदाधिकारी सदर को अपना प्रभार सौंपा।
इस दौरान झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) की ओर से नए अनुमंडल पदाधिकारी को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गोपाल कुमार पासवान, राजेश रंजन दुबे, मनीष नारायण, निशिकांत उपाध्याय एवं अशोक दास मौजूद रहे।