सेवानिवृत प्रधानाध्यापक को दी गई भावपूर्ण विदाई

0
323

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बाजोबार में मंगलवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक केदार नाथ दांगी को भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिप सदस्य रामसेवक दांगी, पूर्व मुखिया मेघन दांगी, पूर्व पंसस राजेश दांगी, समाजसेवी रामचन्द्र दांगी, प्रबंधन समिति अध्यक्ष दिगम्बर प्रसाद, शिक्षक जितेंद्र प्रसाद आदि ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्री दांगी को बुके व शॉल भेंट किया। इस दौरान अन्य शिक्षकों ने भी बारी-बारी से उन्हें अंगवस्त्र व अन्य उपहार देकर विदाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों व शिक्षकों ने श्री दांगी की कुशल व्यवहार व अपने कार्यों के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। जिप सदस्य ने कहा कि अपने कार्यकाल में जहां भी जिस विद्यालय में रहे हमेशा शिक्षा के प्रति समर्पित रहे श्री दांगी, साथ ही समाज में उनकी विशिष्ट पहचान है। ज्ञात हो की श्री दांगी बीते 31 जुलाई 2023 को ही सेवानिवृत हो चुके थे। जिन्हें मंगलवार को विद्यालय परिसर में समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन रंजय दांगी ने किया। समारोह में उप मुखिया पार्वती देवी, पंसस बसंती देवी, शिक्षक पारस पासवान, संजीव कुमार सिंह, सोमनाथ महतो, रामचन्द्र ठाकुर, मनोज प्रसाद, मदन प्रसाद ठाकुर, नरेश प्रसाद, महावीर प्रसाद, रघुवीर दांगी, विद्यलाय के शिक्षक व छात्र छात्राएं आदि शामिल थे।