घाघरा प्रखंड मुख्यालय सहित कई सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में धूमधाम से किया गया झंडोतोलन

0
120

झारखण्ड/गुमला -घाघरा प्रखंड मुख्यालय सहित कई सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में शुक्रवार को दिन के 8:00 बजे से दिन के 10:30 बजे तक झंडोतोलन किया गया। इस क्रम में सर्वप्रथम घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख सविता देवी ,महात्मा गांधी पुस्तकालय में अगस्टिन महेश कुजूर, घाघरा थाना परिसर में अमित चौधरी, लॉर्ड बुद्धा एजुकेशनल एकेडमी में सचिव अनिरुद्ध चौबे, ग्रामीण बैंक घाघरा में पत्रकार प्रवीण कुमार बिक्की, शहीद नारायण भगत के प्रतिमा स्थल पर शाहिद की मां नीलू भगत, टाना भगत इंटर महाविद्यालय में प्राचार्य अरशद मोमिन,शहीद संतोष उराव के प्रतिमा स्थल पर शहीद का भाई सतराम उराव मोंटेसरी पैराडाइस एकेडमी में संजय भगत, गोपाल साहू पब्लिक स्कूल में नीरज कुमार साहू चिल्ड्रन एकेडमी रन्हे में विजय कुमार साहू, सॉलिटेयर एजुकेशनल एकेडमी में चंद्रकांत पाठक भास्कर एजुकेशनल एकेडमी में नितेश रंजन भास्कर सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रतिनिधियों द्वारा झंडू तोलन किया गया इस मौके पर उपस्थित लोगों में प्रखंड प्रमुख सविता देवी वीडियो दिनेश कुमार उप प्रमुख सीमा देवी अनिरुद्ध चौबे कामाख्या भगत रवि पहन कृष्ना कुमार लोहरा अमित ठाकुर आशीष सोनी शहीत कई लोग उपस्थित थे।