- न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव
हज़ारीबाग
आज ओएसिस स्कूल हज़ारीबाग में गणतंत्र दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया। स्कूल के प्राचार्य डॉ एहसानुल हक़ ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी एवं राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथी के रूप में मिस्टर साजिद हुसैन एवं विशिष्ट अतिथी के रूप में फातिमा अहमद शामिल हुए साथ ही स्कूल के चेयरमैन शब्बीर अहमद, कोषाध्यक्ष तनवीर अहमद, ट्रस्टी फरहा नाज़, आसमा शिरीन, साहब, अली अहमद जैजनरी एवं तश्फीन आलम, रूमाना आलम, इस्मत जहाँ, ख्वाजा मोहम्मद आसिफ, सफीउद्दीन, मोहम्मद खालिद तथा उर्षा खालिद भी मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ एहसानुल हक़ ने तिरंगा फहराने के उपरांत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारी शान और गौरव का प्रतिक है। उन्होंने सभी को गणतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत वास्तव में लोकतंत्र कि जननी है। इस दिवस का ऐतिहासिक सन्दर्भ हम देशवाशियों के स्वतन्त्रा संघर्ष से जुड़ा है। डॉ बी आर अंबेडकर की अध्यक्षता में निर्मित हमारा संविधान जब 26 जनवरी 1950 से पूर्णरूपेण लागू हुआ और हम एक संप्रभु गणराज्य बने। हमारा संविधान हमारी अमूल्य निधि है। आज हमें इसे पूरी उमंग और उत्साह से मनाना है। मुख्य अतिथि साजिद हुसैन ने कहा कि आज ओएसिस स्कूल में मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस समारोह उन्हें विशेष रूप से जीवन भर यादगार रहेगा। यहां मनाया जा रहा समारोह काफी विशेष एवं शानदार है। उन्हें इसमें शामिल होकर काफी अच्छा लगा। विशिष्ट अतिथि फातिमा अहमद ने भी इसे यादगार लम्हा बताया। चेयरमैन शब्बीर अहमद ने स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक प्रस्तुति को सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की उभरती प्रतिभा स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षक कर्मियों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं उत्तम दक्षता को साबित करता है। उन्हें स्कूल के प्राचार्य डॉ एहसान उल हक के नेतृत्व पर नाज है। उनके नेतृत्व कौशल से यहां के शिक्षाकर्मी गण अपनी विद्वत क्षमता को विद्यार्थियों में किए गए समावेश विद्यार्थियों के प्रदर्शन कौशल के रूप में उभर कर सामने आया है। कोषाअध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश के भावी भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि आज हम प्रण करें कि हम सब प्रेम और भाईचारे के साथ आगे कदम बढ़ाएं और शिक्षा के बल पर उन्नत भारत का निर्माण कर विश्व में अग्रणी भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरज शुक्ला, अरविंद कुमार, सादुल हुसैन, मुजम्मिल हुसैन, सब्बी अहमद, रागनी सिन्हा, इस्मा जफर, स्वेता सिन्हा, संतोष कुमार, सोनिया सिन्हा, मो अरशद खान, मेराज आलम, सोएब गालिब एवम सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के उप प्राचार्य इम्तियाज आलम ने किया।