न्यूज स्केल संवाददात
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के बेलखोरी पंचायत सचिवालय में बुधवार को प्रखंड स्तरीय दही चूड़ा, तिलकुट भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, डीएसपी केदार राम, बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा समेत मुखिया व प्रखंड क्षेत्र के गण्यमाणय लोग शामिल हुए और चुडा दही तिलकुट का आनंद उठाए। कार्यक्रम का आयोजन आजसू नेता सतेंद्र उर्फ बमबम भगत, विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह व शिव कुमार सिंह के सौजन्य से किया गया था। कार्यक्रम में मुखिया सह दिशा सदस्य मंजीत कुमार सिंह, इंटक नेता प्रदीप कुमार सिंह, सीताराम सिंह, रसिक शिरोमणि, भोला प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, रणधीर सिंह, मुखिया अशोक कुमार भुईयां, पंसस रामटहल प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र सिंह आदि शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत सचिव, अर्जन राम, रोजगार सेवक रूपेश कुमार, बिएफ्टी सुबोध कुमार, बीस सूत्री सदस्य जमील अख्तर, परमानंद सिंह, घमन प्रजापति आदि ने अहम भूमिका निभाई।