*राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा से भाजपा की नींद उड़ी हुई है- चैतू उरांव

0
211

झारखण्ड/गुमला -गुमला जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष चैतू उरांव ने कहा कि हम सब जानते है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा विगत 14 जनवरी 2024 को मणिपुर से शुरू होकर नागालैण्ड, अरुणाचल प्रदेश होते हुए असम में प्रवेश कर चुकी है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा लोगों के दिलों को छूते हुए देश के नौजवानों, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, दबे-कुचले लोगों के लिए न्याय की मांग के साथ सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है।परन्तु यह दुखद है असम में भाजपा सरकार के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंता विश्वा सरमा शांतिपूर्वक चल रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जबरन रोकने का प्रयास कर रहे है। पिछले दो दिनों से न्याय यात्रा के योद्धा पर सुनियोजित हमले किये गये हैं तथा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पोस्टरों को फाड़ा गया है। कल दिनांक 21 जनवरी 2024 को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जबरन भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर हमला किया गया, जिसे असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट आयी है। आज सुबह राहुल गांधी को शंकरदेव के जन्म स्थान स्थित मंदिर जाने से रोका गया। असम के मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा की केन्द्र एवं असम सरकार की प्रशासनिक विफलताओं एवं भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोका जा रहा है।भाजपा सरकार द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोकने के लिए किये जा रहे इस कुत्सित प्रयास के खिलाफ कांग्रेस जन एकजुट कर इसका मुकाबला करेंगें। वर्तमान में हमारा यह सामूहिक प्रतिरोध न्याय की मांग को लेकर हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा। साथ ही इस विश्वसनीयता को भी प्रदर्शित करेगा कि हम न्याय की मांग को लेकर संघर्ष के लिए दृढ़संकल्प शक्ति के साथ हम आगे बढ़ते रहेंगे।उपरोक्त घटनाओं के निमित्त जिला कांग्रेस कमिटी गुमला इसकी घोर निंदा करती आने वाले समय में कोंग्रेस पुरे देश में अपना परचम लहराया गा जिसे देखकर भाजपा की नींद उड़ी हुई है।