बचरा दो ग्राम पंचायत नगर पंचायत से पुनः ग्राम पंचायत घोषित, ग्रामीणों में हर्ष

0
149

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र के बचरा पंचायत के उत्तरी व दक्षिणी को नगर पंचायत से पुनः ग्राम पंचायत क्षेत्र सरकार द्वारा घोषणा किए जाने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। ज्ञात हो कि अक्टूबर 2022 में अधिसूचना जारी कर बचरा को नगर पंचायत घोषित किया गया था। जिसे संशोधित करते हुवे राज्य सरकार द्वारा जिला के गजट संख्या 668 दिनांक 28/12/2022 को असाधारण अंक में प्रकाशित कर पुनः पंचायत गठन की स्वीकृति दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बचरा उत्तरी की आबादी 5699 एवं बचरा दक्षिणी की आबादी 7220 है। इस मामले में बीस सूत्री अध्यक्ष सह जिप सदस्य सुभाष यादव ने कहा कि ग्रामीणों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुवे राज्य सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है। इससे नवगठित पंचायतों में केंद्र व राज्य से संचालित विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीणों तक सुलभ हो सकेगा।