मृतक लालदेव दांगी के घर पहुंची बीडीओ मोनी कुमारी, पारिवारिक स्थिति का लिया जायजा, दिया कंबल

0
300

मृतक लालदेव दांगी के घर पहुंची बीडीओ मोनी कुमारी, पारिवारिक स्थिति का लिया जायजा, दिया कंबल

पत्थलगड़ा(चतरा)। ठंढ से मजदूर की मौत की सूचना पर बुधवार को बीडीओ मोनी कुमारी पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंघानी गांव पहुंची। ग्रामीणों व परिजनों के अनुसार गवां के मजदूर लालदेव दांगी उर्फ लालो महतो को ठंड लगने के कारण सोमवार के देर रात इलाज के अभाव में मौत हो गई थी। मृतक मजदूरी करके परिवारों का पालन पोषण करता था। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी मृतक के घर पहुंची और परिजनों को कंबल दिया एवं जल्द विधवा पेंशन की प्रक्रिया पूरी कर लाभ देने के अलावे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सिंघानी मुखिया राधिका देवी, शिक्षिका मीना कुमारी के अलावा कई ग्रामीण उपस्थित थे।