न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव
हजारीबाग
श्री रामकृष्णलीला महासमिति ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर महासमिति के सभी पदाधिकारियों ने स्थानीय प्रधान कैफेटेरिया के सभागार में स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया ।
सभी पदाधिकारियो ने एक स्वर में कहा कि स्वामी विवेकानंद के दिए संदेश नर सेवा नारायण सेवा द्वारा ही मानव समाज की सेवा करते हुए भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है।
स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि भारत माता की सच्ची सेवा दलित वंचित निर्धनों की सेवा करके ही की जा सकती है। इस कार्यक्रम के संयोजक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के उस सपने को साकार करना है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना है। आज हम भारतवासियों को स्वामी विवेकानंद के विचारों, आदर्शो से प्रेरणा लेते हुए भारत को एक शांतिप्रिय विकसित राष्ट्र व विश्व गुरु बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
हमें विदेशी सभ्यता और संस्कृति को परित्याग करके अपनी भारतीय संस्कृति को अपनाना चाहिए। हमें स्वामी विवेकानंद के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए आपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए। स्वामी विवेकानंद का सपना राष्ट्र को एकता और एकजुटता के सूत्र में बांधना था। इस दौरान समिति के सदस्यों के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के अमृत वचन ,भाषण का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान कैफेटेरिया के संचालक प्रभात प्रधान , श्री राम कृष्ण लीला महासमिति के पदाधिकारी अमिताभ श्रीवास्तव,सुबोध सिन्हा,रामकिशोर सावंत ,शशिकांत सिंह,दीपक पाठक,बबलु सिन्हा, मीडिया प्रभारी प्रदीप पाठक एवं सदस्य रोहित हजारा,अमित कुमार,कृष्णा ,रोहन गुप्ता,रोमा राणा , अनिता आदि लोग उपस्थित थे।