Wednesday, April 30, 2025

झारखंड में रहने वाले 10 पाकिस्तानी नहीं छोड़ेंगे भारत? लंबे समय के वीजा पर रह रहे हैं 7, बच्चे पाकिस्तानी पर मां भारतीय

केंद्र सरकार ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ शख्त रूख अपनाते हुए भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों का वीजा कैंसिल कर दिया है। इसके साथ ही राज्य सरकारों को भी उनके क्षेत्र में रहने वाले पाकिस्तानी नागिरकों की पहचान कर, उन्हें वापस भेजने का आदेश जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में झारखंड में 10 पाकिस्तानियों के रहने की सूचना है। जिनमें से 7 लंबे समय के वीजा पर यहां रह रहे हैं। जिसमें एक पाकिस्तानी नागरिक रांची, एक हजारीबाग, दो जमशेदपुर और दो धनबाद में रह रहे हैं। जिनकी रिपोर्ट झारखंड पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है। जानकारी के अनुसार, लंबे समय से वीजा पर रहने वाले सभी पाकिस्तानी शादी के बाद से राज्य में रह रहे हैं, जिसका समय लगभग 10-12 वर्ष से ज्यादा हो गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऐसे लोगों को हाल के आदेश में अलग रखा है। ऐसे में फिलहाल इन्हें भारत छोड़कर जाने की आवश्यकता नहीं है और अभी यहां रह सकते हैं।

बच्चे पाकिस्तानी पर मां भारतीय

जबकी रांची के डोरंडा में रहने वाली दो महिलाओं के तीन बच्चे पाकिस्तानी हैं। लेकिन तीनों बच्चों की मां अब तक भारतीय नागरिक हैं। तीनों बच्चे अपनी नानी के घर पर रह रहे थे। जिसमें से एक बच्चे की उम्र दो साल है, जबकि दो बच्चियां हैं, जो सात और नौ साल की हैं। मां के भारतीय नागरिक होने के कारण केंद्र सरकार का आदेश बच्चों पर प्रभावी नहीं किया गया है। लेकिन इन बच्चों की मां, यानी दोनों महिलाएं अभी पाकिस्तान नहीं जा सकती हैं और तीनों बच्चे अकेले पाकिस्तान नहीं लौट सकते हैं। अगर बच्चों के पिता सीमा पर आकर बच्चों को रिसिव कर लें, तो तीनों बच्चों को पाकिस्तान भेजा जा सकता है। इस मामले में झारखंड पुलिस ने तमाम बींदुओं को ध्यान में रखते हुए एक रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजते हुए वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया है। ऐसे में आगे की कार्रवाई झारखंड पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय से कोई भी निर्देश मिलने के बाद ही करेगी।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page