Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra/Mayurhand: पांच कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ का मायापुर ठाकुरवाडी में हुआ शुभारंभ, फीता काटकर प्रमुख ने किया

On: February 26, 2023 8:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पांच कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ का मायापुर ठाकुरवाडी में हुआ शुभारंभ फीता काटकर प्रमुख द्वारा किया गया

मयूरहंड (चतरा)। रविवार को मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के मायापुर ठाकुरवाडी में आयोजित पांच कुंडिय विराट गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ प्रमुख मिकी देवी व अवकाश प्राप्त शिक्षक नकुलदेव सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत फीता काटकर किया। गायत्री परिवार मायापुर के द्वारा आयोजित महायज्ञ के यज्ञाचार्य आओ गढ़ें संस्कार-वाण पीढी, हरिद्वार के प्रांतीय समन्वयक झारखंड, डॉ. ललिता राणा एवं हजारीबाग जिला समन्वयक डॉ. मधुबाला हैं। इस अवसर पर श्रीमती राणा ने बताया कि आओ गढ़ें संस्कार-वाण पीढी, परिवार का लक्ष्य मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग अवतरण कराना है। 21वीं सदी महिला सशक्तिकरण और नारी-उत्थान और उनके विकास की सदी है। इसके अलावा पुरे समाज में गर्भवती माताओं का पुष्पकर संस्कार और देश को स्वस्थ संस्कार-वाण बनाकर देश को समर्पित कराने के अलावा बच्चों को शारीरिक, आत्मिक और अध्यात्म की ओर प्रवृत्त कराना मुख्य उद्देश्य है। महायज्ञ को सफल बनाने को लेकर हजारीबाग के आओ गढ़ें संस्कार पीढी, परिवार से से दर्जनों लोग शामिल हुए। इस दौरान मालेश्वर सिंह, प्रकाश कुमार अशोक सिंह, किशोर सिंह, सत्येंद्र साव, बालेश्वर साव, जितेंद्र गुप्ता के अलावा गायत्री परिवार के सदस्य व श्रद्धालु ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment