Chatra/Tandwa: पुलिस इंस्पेक्टर के नेतृत्व में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

0
224

Tandwa: पुलिस इंस्पेक्टर के नेतृत्व में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

टंडवा (चतरा)। पुलिस निरीक्षक विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनगड़ा घाटी के पास चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को गुलाब का फूल भेंट कर दोबारा गलती नहीं करने की हिदायत दी गई। बताया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं व नियंत्रित गति से वाहन चलाएं, ताकी दुर्घटना होने पर मौत से बचा जा सके। नियमों का उल्लंघन करने वालों को प्रतिकात्मक रुप से यमराज का भी दर्शन कराया गया। वहीं पुलिस द्वारा दुर्घटना संभावित जगहों में श्रम दान कर सफाई कार्य किया गया। इंस्पेक्टर श्री सिंह ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। नियमों कानूनों की अनदेखी से दुर्घटनाओं की संभावना काफ़ी बढ़ जाती है। दूसरी ओर बातचीत में डीटीओ संतोष सिंह ने सुरक्षा मानकों के अनुपालन के साथ वाहनों के प्रदूषण, फिटनेस, इंस्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस की जांच-पड़ताल शीघ्र हीं कठोरता से कराने के संकेत दिए।