Prtappur: श्री श्री महारुद्र यज्ञ के पांचवें दिन यज्ञ मंडप के परिक्रमा को उमड़ी भीड़, क्षेत्र में बहर रही भक्ती की बयार
चतरा। प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित 11 दिवसीय श्री महारुद्र यज्ञ के पांचवे दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु सुबह से ही यज्ञ मंडप पहुंच पूजा अर्चना कर परिक्रमा करने लगे थे। वहीं बनारस से आए यज्ञाचार्यों के द्वारा उच्चारण किए जा रहे वैदिक मंत्रों के बीच श्रद्धालुओं द्वारा प्रति दिन अहले सुबह से परिक्रमा की जा रही है। क्या बच्चे क्या बूढ़े क्या जवान सभी भगवान भोले की आराधना करते हुए परिक्रमा कर रहे हैं। इसी क्रम में पैर से लाचार व्यक्ती भी वाकर के सहयोग से यज्ञ मंडप की श्रद्धा के साथ परिक्रमा करते दिखे। ज्ञात हो कि यज्ञ सेवा समिति के द्वारा प्रखंड मुख्यालय के सभी सड़क मार्गों के किनारे ध्वनि विस्तारक यंत्र अर्थात चोंगा लगाए गये हैं। ताकि आचार्यों द्वारा उच्चारण किए जा रहे वैदिक मंत्रों को लोग घर बैठे सुन सके और वातावरण शुद्ध हो व भक्तिमय हो। यही कारण है कि वैदिक मंत्रों के लगातार हो रहे उच्चारण से पूरा क्षेत्र शुद्ध और भक्तिमय हो गया है। ऐसे में प्रखंड मुख्यालय प्रतापपुर क्षेत्र में भक्ती की बयार बहर रही है। वहीं महायज्ञ के यजमान अर्जून पासवान एवं उनकी धर्मपत्नी कमला देवी, ललन साव एवं धर्मपत्नी सावित्री देवी, डॉ. रमाकांत शर्मा एवं पत्नी चंचला देवी, अजीत पांडेय एवं धर्मपत्नी संतोषी देवी, निर्मल राम एवं धर्मपत्नी पुनम देवी, नरेश यादव एवं धर्मपत्नी मालती देवी, अंजीत कुमार व धर्मपत्नी कंचन रानी, ईश्वरी पासवान एवं धर्मपत्नी खुशबू देवी, केशरीकांत एवं धर्मपत्नी ममता देवी व मुकेश यादव एवं उनकी धर्मपत्नी प्रियंका देवी हैं।