मुखिया के नेतृत्व में विशेष ग्राम सभा का आयोजन
गिद्धौर/पत्थलगड़ा(चतरा)। गुरुवार को जिले के पत्थलगड़ा व गिद्धौर आदि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन संबंधित मुखिया के नेतृत्व में किया गया। गिद्धौर प्रखंड के गिद्धौर पंचायत में मुखिया निर्मला देवी व पहरा पंचायत भवन में बेबी देवी के नेतृत्व में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों को अबुआ आवास की सूची की जानकारी एक-एक कर दी गयी। इस दौरान मुखिया ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के आदेशानुसार विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा मे 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष बिनोद पासवान, पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी, पंचायत सचिव प्रियंका प्रिया, चितरंजन शर्मा, समाजसेवी मुकेश कुमार साव, उपेन्द्र दांगी, उपमुखिया मंजू देवी, वार्ड सदस्य अमीर दांगी, रामदेव यादव, कैलास दांगी, मुकेश दास, राजू कुमार, अजय दांगी, प्रकाश दांगी वार्ड सदस्य सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष शामिल थे। वहीं पत्थलगड़ा प्रखंड के सिंघानी, नावाडीह डमौल, बरवाडीह, नोनगांव व मेराल पंचायत में अबूआ आवास को लेकर विशेष आम सभा बुलाई गई थी। सिंघानी में आम सभा कीअध्यक्षता मुखिया राधिका देवी व संचालन सचिव श्वेता कुमारी ने किया।