झारखण्ड /गुमला–गुमला वन प्रमंडल के कार्यालय में वन समिति के सदस्यों के प्रोत्साहन हेतु उनके बीच 260 पीस कंबल का वितरण वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बेलाल अनवर एवं कार्यालय कर्मचारियों के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी गुमला ने वन समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए वन एवं वन्य जीव संरक्षण सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी, गुमला के साथ-साथ वन प्रमंडल के वनकर्मी एवं कर्मचारियों सहित वन समिति गंगड़ा, कारालोया, बसिया, गुड़ाम, माझकेरा, लोवाकेरा, बम्बियारी, अजियातू, कसीरा, बमलकेरा, काटासारु, सीलम, सरगांव, रायडीह, लोरंबा, सिविल, मांझाटोली, लूर सोप्पो खीराखाड़, कटु मसगांव, मोकरा, बियार सहित अनेको वन समिति के सदस्य उपस्थित थें।