विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का गिद्धौर पंचायत में आयोजन

0
81

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का गिद्धौर पंचायत में आयोजन

गिद्धौर(चतरा)। मंगलवार को गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित गिद्धौर पंचायत सचिवालय में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, भाजपा नेता सुजीत कुमार, भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार साव, मुखिया निर्मला देवी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विकसित भारत संकल्प के शपथ लेकर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सुजीत कुमार ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत की डंका पूरे विश्व में बज रही है। केंद्र में 2024 में तीसरी बार भाजपा की बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र की लाभांवित महिला के गोद भराई का रस्म किया गया। मौके पर पंचायत सचिव दिंगम्बर पांडेय, प्रियंका प्रिया, अमीर दांगी, इंद्रजीत दांगी, सेविका कंचन देवी, उषा देवी, सुनैना देवी सहित अन्य उपस्थित थे।