महेंद्र केशरी के तेल मील पर दिल्ली पुलिस का छापा, सलोनी कंपनी के ट्रेड मार्का का दुरुपयोग का है मामला

0
581

महेंद्र केशरी के तेल मील पर दिल्ली पुलिस का छापा, सलोनी कंपनी के ट्रेड मार्का का दुरुपयोग का है मामला

चतरा। जिले के सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय में संचालित महेंद्र केशरी के तेल मील पर दिल्ली की टीम ने मंगलवार को छापा मारा। उक्त छापेमारी ट्रेड मार्का का दुरुपयोग करने को लेकर की गई है। सूत्रों के अनुसार मील में सलोनी कंपनी के मार्का का उपयोग महेंद्र केशरी के द्वारा किया जा रहा था। ऐसे में सलोनी कंपनी के कंप्लेन पर दिल्ली कोर्ट के निर्देश पर मजिस्ट्रेट के साथ पहुंचे कंपनी के अधिकारियों ने सिमरिया पुलिस के सहयोग से मील पर छापा मारा। इस दौरान कंपनी का उपयोग किया जा रहा ट्रेड मार्का को शील किया गया और श्री केशरी को दिल्ली कोर्ट में 30 जनवरी को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया। सूत्रों की माने तो उक्त मील में अन्य कंपनियों के मार्का का भी उपयोग किया जा रहा था।