विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुखिया को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

0
293

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगडा(चतरा)। गुरुवार को पत्थलगडा प्रखंड के मेराल पंचायत सचिवालय में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुवा। मुखिया नीतू देवी ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम कि शुरुवात में कई महिलाओं के गोद भराई और बच्चों के मुहजूठी की रशम हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे मुखिया समेत भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद दांगी, भाजपा नेता सुजीत भारती, सांसद प्रतिनिधि अमित तिवारी, बीपीओ राजेश्वर प्रसाद, जेएसएलपीएस कि आईपीआरपी दीपिका होरो, ममता कुमारी व प्रेणा पंडित आदि ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा सभी पंचायत में पहुंच रही है व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है। कार्यक्रम में लाभुकों से उनके अनुभव को साझा किया जा रहा है। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के कई जरूरतमंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया। अतिथियों द्वारा पंचायत कि मुखिया नीतू देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।