मयूरहंड विधायक प्रतिनिधि को पितृशोक, अंतिम यात्रा में शामिल हुवे जनप्रतिनिधि
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय के मुखिया मृदुला देवी के ससुर सह विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह के पिता 107 वर्षीय श्री सिंह की आकाष्मिक निधन गुरुवार सुबह हो गया। उनके निधन से प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में शोक का लहर है।इसी माह उन्हे प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा व थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने प्रखंड के वरिष्ठ नागरिक का सम्मान से सम्मानित किया था। दिवंगत स्वतंत्र भारत के पहले चुनाव से मतदान करते आ रहे थे। इस उम्र में भी बगैर चस्मा के अखबार व रामायण पढा करते थे। इसके अलावा प्रत्येक दिन राम राम लिखा करते थे। अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके अंतिम यात्रा में मयूरहंड, इटखोरी, चौपारण, हजारीबाग, चतरा क्षेत्र के दर्जनो जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल थे।