पूर्व सरपंच व समाजसेवी किशुन तिवारी नही रहे

0
87

पूर्व सरपंच व समाजसेवी किशुन तिवारी नही रहे

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत योगियाडीह हुरनाली निवासी टूटीलावा के पूर्व सरपंच किशुन तिवारी 95 वर्ष का निधन विष्णुपुरी हजारीबाग में हो गई। उनके पुत्र समाजसेवी रणवीर तिवारी और विनय तिवारी ने बताया कि योगियाडीह घाट में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार  में काफी संख्या में लोग शामिल थे। दिवंगत अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों व परिजनों में शोक की लहर है। ज्ञात हो कि टूटीलावा पंचायत में 32 वर्षों तक सरपंच रहे। सिमरिया के पूर्व जिप सदस्य जयप्रकाश सिंह, पूर्व मुखिया वासुदेव तिवारी, पूर्व मुखिया गिरेंद्र पांडेय, सीपीआई नेता गयानाथ पांडेय, ओम पांडेय, कांग्रेस नेता राजकिशोर तिवारी, पत्थलगड़ा के जिप सदस्य रामा भगत, मंटू तिवारी, राजा तिवारी आदि ने शोक व्यक्त किया है।