हुसिया पंचायत से मयूरहंड प्रखंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान शुरू

0
356

हुसिया पंचायत से मयूरहंड प्रखंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान शुरू

 मयूरहंड/चतरा। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के हुसिया पंचायत सचिवालय से शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान की शुरूआत की गई। सांसद सुनील कुमार सिंह, समाजसेवी संजय कुमार सिंह ने भारत संकल्प यात्रा रथ को गांव-गांव में घुमाने के लिए फीता काटकर उदघाटन किया। रथ के माध्यम से आजादी के 100वें वर्ष पर भारतीयों की विकसित भारत 2047 का सपना तथा प्रधानमंत्री मोदी जी के संवाद को लोग सुनेगे। इस दौरान बच्चों की मुहजुठी कार्यक्रम, निर्धन तथा वृद्ध को कंबल, वृद्ध पेंशन प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। सांसद ने कहा देश की सोच व दिशा बदले। हम आने वाले पीढ़ियों को क्या देकर जायेंगे। देश में चार ही जातियां महिला, बच्चे युवा, किसान आदि हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा निर्माण की दिशा में चलना है। शिक्षा व संस्कार पूरे जीवन को सफल बनाए रखती है। मौके पर चतरा अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह, मुखिया उर्मिला देवी, सांसद प्रतिनिधि पिंटू कुमार सिंह, निर्भय ठाकुर, युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक केशरी, पूर्व जिप सदस्य बब्लू सिंह उर्फ राजेश कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंदन कुमार, जीपीएस सतीश मिश्रा समेत सभी विभाग के कर्मी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।