न्यूज स्केल संवाददाता
बरकट्ठा(हजारीबाग)। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत के ग्राम कोनहरा कला में श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ सह देवी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। वहीं यज्ञ को सफलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष ईश्वर यादव, उपाध्यक्ष मुकेश यादव, सचिव पंकज सोनी, उपसचिव राम अवतार यादव, कोषाध्यक्ष मुंशी पासवान, उपकोषाध्यक्ष मुकेश सोनी को बनाया गया। वहीं महावीर यादव, श्यामलाल सिंह, जीवन यादव, मनी यादव, छोटी दास, संतोष दास, राजू यादव, केदार प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, कमल राणा, मनोज पासवान, महेंद्र ठाकुर समेत 25 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष ने बताया कि 27 मार्च को ध्वजारोहण किया जाएगा। वहीं 9 अप्रैल को कलशयात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा और 17 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन किया जाएगा। साथ ही 18 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध कथावाचिका बाल विदुषी प्रभु प्रिया जी रामायणी उज्जैन यज्ञाचार्य पंडित गंगाधर शास्त्री वाराणसी यज्ञाधिश बिरेन्द्र शास्त्री अयोध्या के द्वारा यज्ञ को सम्पन्न कराया जाएगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय वृन्दावन मथुरा की रासलीला टीम आदर्श बलराम कृष्ण लीला संस्थान के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुति की जाएगी। मौके पर अशोक पाण्डेय, भुनेश्वर यादव, सोनू कुमार, कल्लू प्रजापति, लक्ष्मण यादव, सरयू प्रजापति, जागी यादव, नरेश प्रजापति, राजकुमार यादव, नरेश यादव, प्रमेश्वर यादव, आशीष कुमार, रामेश्वर रविदास, सुरेश रविदास, संतोष दास, फुसन सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र ठाकुर, श्यामसुंदर ठाकुर आदि उपस्थित थे।