*पार्टी संगठन में अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं किया जा सकता – बंधू तिर्की प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष*

0
110

झारखण्ड/गुमला- गुमला परिसदन में पहुंचे झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधू तिर्की ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष चैतू उरांव एवं कांग्रेस युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आजाद अंसारी एवं अनुसूचित जनजाति के लोहरा उरांव सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए जनजातियों के साथ कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव 2024 में मजबूत करने एवं अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर देने का आह्वान करते हुए कहा कि देखा गया है कि दैनिक अखबार और मीडिया में कुछ छुपे रुस्तम कांग्रेस के ही लोग संगठन को मजबूत करने की बजाय अनाप-शनाप बोलनेवाले नेता बन रहे हैं उन्होंने वैसे छूपे हुए राजनीतिक करने वाले एवं विकृत मानसिकता रखकर अखबारों के माध्यम से कांग्रेस कमेटी के लिए काम करने वाले सच्चे सिपाहियों को कमजोर करने का काम करने वाले कांग्रेस के लोगों को अनुशासित रहने की हिदायत देते हुए कहा है कि अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने आज की बैठक में अनुसूचित जनजाति विंग कैडेट्स को कहा कि कांग्रेस के लिए जो हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी जी ने पदयात्रा की है वह लोकतंत्र और संविधान को लेकर लोगों को भारत जोड़ो का संदेश देते हुए देश में जो संविधान को तोड़ने और लोकतंत्र को समाप्त करने वाले राजनीतिक दल है उन्हें सता से 2024 में लोकतांत्रिक तरीके से देश की जनता बाहर का रास्ता दिखा देगी बंधू तिर्की ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल मिलकर सरकार चला रहे हैं और आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में भी इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रही है उन्होंने मीडिया द्वारा किए गए सवाल कि हेमंत सोरेन ईडी द्वारा बुलाए जाने पर पेश नहीं हुए हैं तो उन्होंने कहा कि क्यों मुख्यमंत्री पेश होंगे लोकतांत्रिक तरीके से सरकार बनाई गई है और दोषी हैं तो गिरफ्तार कर दिखाएं उन्होंने भाजपा पर भी कटाछ करते हुए कहा कि ईडी सीबीआई भाजपा के यहां क्यों छापामारी और गिरफ्तारी करने क्यों नहीं जाते हैं। झारखण्ड सरकार को सिर्फ परेशान किया जाता है क्योंकि यहां की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से सरकार बनाई है।
मीडिया द्वारा लोहरदगा के जाने-माने व्यवसायी सह राज्य सभा सांसद धीरज साहू के यहां से बरामद कैश मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आयकर विभाग का मामला है और अभी तक यह आयकर विभाग ने साफ नहीं किया है कि यह मामला क्या है लेकिन देखा जा रहा है कि भाजपा इस मुद्दे को लोकसभा चुनाव 2024 में भंजाने के लिए बयानबाज़ी शुरू कर दी है। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड सहित देश में कांग्रेस अच्छा नतीजे लाएगी और इसके लिए उन्होंने कांग्रेस के विभिन्न विंगो को इसकी तैयारियां शुरू कर देने की बात कही है। यहां बताते चलें कि बंधू तिर्की कार्यकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दिनों लोहरदगा लोकसभा समन्वय समिति की बैठक हुई थी और इसमें भी कांग्रेस को जिताने एवं मजबूत करने की बात कही गई है और अभी का वक्त हर कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सिर्फ पार्टी की संगठन और मजबूती को लेकर चलने की जरूरत है। झारखण्ड में गठबंधन की सरकार अच्छा काम किया है और जनता का विश्वास जीतने में यह सरकार कामयाब रही है। इस मौके पर आदिवासी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लोहरा उरॉव, जिला महासचिव फिरोज आलम,रामनिवास प्रसाद,युवा जिलाध्यक्ष आजाद अंसारी,सदर प्रखंड अध्यक्ष गुलाम सरवर,जिला सचिव तरुण गोप, देवा साहु, लालू कुल्लू, लोटे उरांव श्रीमती संजो लकड़ा सहदेव उरांव नो गेट कुजूर जॉहन मिंज, रमेश उरांव, कामेश्वर उरांव, वीरेंद्र बृजिया ,चंद्र मोहन उरांव, मनोज कुमार महली, चारलेस कुजूर, अनूप बरला, रोहित उरांव, चिरस लकड़ा, गलेडसन लकड़ा, काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।