जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मयूरहंड में लगाई गई पुस्तक प्रदर्शनी

0
189
जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मयूरहंड में लगाई गई पुस्तक प्रदर्शनी
मयूरहंड(चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के निर्देशानुसार बुधवार को मयूरहंड प्रखंड कार्यालय परिसर में विभिन्‍न कार्यक्रमों को प्रदर्शित करने के लिए पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान विभिन्‍न तरह की कानूनी जानकारी से संबंधित पुस्तकें, पंफ्लेट, चित्र आदि की प्रदर्शित करने के साथ सरकार के विभिन्‍न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी भी दी गई। मौके पर बीडीओ ने कहा कि सभी नागरिकों के लिए उचित और निष्पक्ष न्याय प्रक्रिया को सुनिश्चित करने और उस संबंध में जागरूकता लाने के उद्देश्य से पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। उन्होंने बताया कि 1995 में देश में पहली बार भारत के सर्वोच्च न्यायालय की ओर से समाज के गरीब और कमजोर वर्ग की सहायता के लिए कानूनी सेवा दिवस शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि निशुल्क कानूनी सेवा पाने के हकदार लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सभी तरह की मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। मौके पर पीएलभी दयानंद कुमार शर्मा, मुज्जाहदीन अंसारी, प्रधान सहायक ओमप्रकाश शर्मा, कनिय अभियंता उमेश उरांव के अलावा प्रखंड व अंचल कर्मी के अलावे आम नागरिक उपस्थित थे।