Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु मुखिया ने खिलाड़ियों को निजी खर्च से किया रवाना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
बरकट्ठा(चतरा): बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत चेचकपी पंचायत मुखिया रीता देवी तथा मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव ने हजारीबाग कर्जन ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2023-24 में भाग लेने के लिए पंचायत के खिलाड़ियों को निजी खर्च से रवाना किया। विदित हो कि विगत 24 नवम्बर को प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चेचकपी के खिलाड़ियों ने मैच में आठ पंचायत के खिलाड़ियों को पराजित कर जीत हासिल किया था। इस निमित मुखिया ने अपने निजी बोलेरो वाहन से खिलाड़ियों को खर्च व जर्सी देकर रवाना किया। वहीं खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए मुखिया ने कहा कि आप लोग जिले से जीत कर आएंगे तो मैं आप सबों को पुरस्कृत करूंगी। साथ ही राज्य स्तरीय खेल में शामिल होने के लिए जो भी खर्च होगा वह मैं वहन करूंगी। वहीं खिलाड़ियों ने मुखिया द्वारा प्रोत्साहित किए जाने पर उन्हें आभार प्रकट किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment