Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

हाई कोर्ट (HC) ने जेजेबी और सीडब्ल्यूसी में रिक्त पदों पर सरकार से 20  तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हाई कोर्ट (HC) ने इन जेजेबी और सीडब्ल्यूसी में रिक्त पदों पर सरकार से 20  तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट

न्यूज स्केल डेस्क                                               रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में शुक्रवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजे बोर्ड), चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) और राज्य बाल संरक्षण आयोग में रिक्त पदों को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। हाई कोर्ट ने उपरोक्त पदों पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए सरकार को 20 दिसंबर तक समय दिया। झारखंड महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव कृपानंद झा और बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से जगजीत सिंह छाबड़ा वर्चुअल मोड में सुनवाई में उपस्थित हुए। मामले में राज्य सरकार एवं सचिव कृपानंद झा की ओर से कहा गया कि रांची एवं जमशेदपुर में एक-एक अतिरिक्त जेजे बोर्ड के गठन को कैबिनेट ने स्वीकृति दी थी। राज्यपाल से भी इसकी अनुमति मिल गई थी। इसके बाद रांची में अतिरिक्त जेजे बोर्ड गठन कर लिया गया है, जबकि जमशेदपुर में इसके गठन की प्रक्रिया जारी है।चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में चेयरमैन के 6 जिलों में रिक्त पदों के लिए दो सप्ताह में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल कुछ उम्मीदवारों के बारे में कुछ शिकायत आई थी, जिसका वेरीफिकेशन कर दो सप्ताह में नियुक्ति पर प्रक्रिया शुरू कर ली जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment