झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने संपूर्णानंद भारती, नई प्रदेश कमेटी गठित, सूची जारी

Shashi Pathak
2 Min Read

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन(JJA) के झारखंड प्रदेश प्रभारी चंदन मिश्र की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडेय द्वारा नई प्रदेश कमेटी के गठन की स्वीकृति दी गई है। इस बाबत संगठन द्वारा एक पत्र झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बक्शी को प्रेषित कर जानकारी दी गई है। बताया गया है कि संगठन की नई कमेटी तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण करेगी। प्रदेश कमेटी के सभी पदाधिकारियों को झारखंड विधान सभा के अध्यक्ष रबिंद्र नाथ महतो द्वारा पत्रकारिता के कोड ऑफ कंडक्ट एवं गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई जाएगी।

झारखंड सरकार के सभी विभागों को भेजी गई नगठित कमेटी की सूचना

उपरोक्त सूचना झारखंड सरकार के रांची स्थित सभी विभागीय सचिव एवं जिला मुख्यालयों के लिए प्रेषित की जा रही है। इस बाबत संगठन द्वारा झारखण्ड सरकार के सभी केबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक मुख्य सचिव, गृह सचिव, सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पुलिस महानिदेशक, सभी जिला उपायुक्त, सभी जिला आरक्षी अधीक्षक, सभी जिला जनसंपर्क अधिकारी को भी भेजी गई है।

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की नई प्रदेश कमेटी

प्रदेश अध्यक्ष राज्य के वरिष्ट पत्रकार संपूर्णानंद भारती, प्रदेश महासाचिव अभय लाभ, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरभ किशोर, शंभु नाथ श्रवण, एस एम खुर्शीद, प्रदेश संगठन सचिव मनोज स्वर्णकार, प्रदेश सचिव संजय रंजन, अजीत सिन्हा, सुरेंद्र गुप्ता, राजीव मिश्रा, अरविंद ठाकुर, संजय मिश्रा, अमित बरियार, सुरेन्द्र मार्डी व जावेद इस्लाम, प्रदेश संयुक्त सचिव सुमेधा चौधरी, नीला सेन गुप्ता, रीमा सिन्हा, आसिफ़ अंसारी, कौशल ओझा, अजीत पाठक बनाए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *