उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र, उच्च विद्यालय व कस्तूरबा बालिका आवासिय विद्यालय का किया निरीक्षण, संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
चतरा। उपायुक्त अबु इमरान ने गुरुवार को लावालौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावालौंग व कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल, शौचालय, कार्यरत एवं प्रतिनियुक्त चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, ओपीडी व्यवस्था, उपस्थिति पंजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, दवा की उपलब्धता, कोल्ड चेन, स्नेक एंटी वेनम इंजेक्शन समेत अन्य की जांच की एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से भी उनके द्वारा दी जा रहे सेवाओं की जानकारी ली एवं ससमय उपस्थित रहने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने मरीजों से भी मुलाकात कर उन्हें दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके उपरांत उपायुक्त उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग का औचक निरीक्षण कर उपस्थित छात्र-छात्राओं से मिलने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली और स्वयं भोजन की जांच की। वहीं विद्यालय के कक्षा में जा कर बच्चों से उसके पठन-पाठन की जानकारी लिया। उन्होंने पढ़ाई से संबधित प्रश्न पूछ छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कहा एमडीएम के गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी ना हो इसका खास ख्याल रखा जाय और यह भी ध्यान रखा जाय कि पंजी में जितने भी छात्र नामांकित हैं सभी शत प्रतिशत उपस्थित रहें। वहीं कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय लावालौंग के निरीक्षण क्रम में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, वर्ग कक्ष समेत अन्य का जायजा लेते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।




















Total Users : 854349
Total views : 2572656