झारखण्ड/गुमला- झारखंड सरकार के पूर्व मुख्य सचिव सह ट्राई के डायरेक्टर आर एस शर्मा के बिशनपुर कार्यक्रम में जाने के क्रम में घाघरा ब्लॉक के समीप बुधवार को अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस क्रम में जेसेलपीएस के कार्यपालक अभियंता, गुमला डीसी करण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त हेमंत सती, प्रखंड प्रमुख सविता देवी, बीडीओ दिनेश कुमार ने बुके देकर पूर्व मुख्य सचिव का स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत पूर्व मुख्य सचिव आर एस शर्मा के साथ जिला के उपायुक्त ,उपविकास आयुक्त बिशनपुर कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर कृष्ना कुमार लोहरा, उप मुखिया विनीता कुमारी ,संजय पांडे,अरुण साहू,,सहित कई कर्मी उपस्थित थे।।