Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भद्रकाली, चुंदरु, बलबल व लोटार डैम में उमड़ी भीड़

On: November 20, 2023 8:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भद्रकाली, चुंदरु, बलबल व लोटार डैम में उमड़ी भीड़

चतरा/इटखोरी/टंडवाः छठ पर्व को लेकर रविवार शाम पहले व सोमवार के सुबह दूसरे अर्घ्य को लेकर जिले के इटखोरी स्थित प्रसिद्ध माता भद्रकाली मंदिर स्थित महाने नदी घाट पर हजारों की भीड उमड़ी। इसके अलावे टंडवा प्रखंड के चुंदरु सूर्य मंदिर स्थित नदी, गिद्धौर के लोटार डैम में बने सूर्य मंदिर व बलबल बागेश्वरी मंदिर स्थित छठ घाट पर छठ व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ी। भद्रकाली मंदिर के दक्षिण छोर पर स्थित महाने नदी घाट पर भगवान सूर्य को दोनो बेला अर्घ्य देने के लिए भरी संख्या में व्रती व श्रद्धालु पहंुचे थे। सबसे भव्य दृष्य पारन के दिन सोमवार को उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद मां भद्रकाली व टंडवा प्रखंड के चुंदरु धाम में दिखा। सुबह अर्घ्य के उपरांत छठ व्रती माता भद्रकाली के दरबार में छठ घाट से दंडवत करते हुए कतारबद्ध पहुंचे। वहीं जिले के गिद्धौर प्रखंड अंर्तगत बलबल गर्म कुंड, लोटार डेम के सूर्य मंदिर भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। टंडवा सूर्य मंदिर के समिप चुंदरू घाट पर अर्घ्य अर्पित करने के लिए टंडवा, पिपरवार व सिमरीया के अलावे हजारीबाग के केरेडारी व लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालू पहुंचे थे। गिद्धौर प्रखंड के लोटार डेम के साथ विभिन्न छठ घाट पर दोनो समय अर्ध्य अर्पित किया गया। गिद्धौर लोटार डेम छठ घाट के रास्ते मे कई सेल्फी प्वाइंट बना लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। संचालन शिक्षक अनिल कुमार ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं: डॉ ताराचंद

उपायुक्त डॉ ताराचंद के निदेश पर कुडू के थाना मोड़ से पढ़हा भवन तक सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

भंडरा: दो दिवसीय सेविका प्रशिक्षण संपन्न, आधुनिक पद्धति से खेल-खेल में शिक्षा पाएंगे बच्चे

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने खाया कीटनाशक, रिम्स रेफर

भंडरा के भीठा में आज होगा विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा का आयोजन

भंडरा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

बीआरसी में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिए गए निर्देश

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष

रामनवमी का दूसरा मंगला जुलूस धूमधाम से निकला, गूंजे जय श्रीराम के नारे

दावत-ए-इफ्तार, राजद नेता ने दिया भाईचारे का संदेश

Leave a Comment