रोजेदारों संग किया इफ्तार, रमजान पर दी शुभकामनाएं
इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड के धनखेरी पंचायत अंतर्गत ग्राम धनखेरी में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें विनोद भोक्ता शामिल हुए। यह कार्यक्रम मोमिन कॉन्फ्रेंस के जिला सचिव मो. मकसूद आलम के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान बिनोद भोगता ने रोजेदारों के साथ इफ्तार किया और सभी को त्ंउंकंद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रमजान का महीना आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में समरसता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे और सभी ने मिलकर आपसी भाईचारे के साथ इफ्तार किया।























Total Users : 853291
Total views : 2571256