Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोल ट्रांस्पोर्टिंग सड़क निर्माण के विरुद्ध ग्रामीणों ने की बैठक

On: September 28, 2023 8:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
कोल ट्रांस्पोर्टिंग सड़क निर्माण के विरुद्ध ग्रामीणों ने की बैठक
टंडवा(चतरा)। गुरुवार को टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रोल में ग्रामीणों की बैठक करम मोड़ होते हुए हांडू कोल वाशरी तक ट्रांस्पोर्टिंग सड़क निर्माण को लेकर हुई। जिसमें फुलवारिया, टेकठा, मिश्रोल, करममोड़, कढनी के ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में लोगों ने एक स्वर में ट्रांस्पोर्टिंग सड़क का विरोध करते हुए कहा कि गांव होकर ट्रांस्पोर्टिंग सड़क गुजरने से दुर्घटना व प्रदूषण में वृद्धि होगा। निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने एकजुटता पर बल देते हुवे गांव होकर सड़क बनने के विरुद्ध धारदार आंदोलन की चेतावनी दी। इधर हांडू में वासरी निर्माण कर रही कंपनी एके ए लॉजिस्टिक्स प्रबंधन ने बयान जारी करते हुवे कोलवाशरी में मिश्रौल के करम मोड़ से होकर ट्रांसपोर्टिंग सड़क का निर्माण की योजना नहीं होने की बातें कही है। बताया गया कि कोल ट्रांसपोर्टिंग वृंदा- शिवपुर सड़क से किया जाएगा। जिसके लिये वृंदा- शिवपुर सड़क किनारे कंपनी द्वारा ईंधन फ्यूल कंज्यूमर पंप का निर्माण किया जा चुका है। आगे बताया गया कि कोल वाशरी परियोजना 4 साल पूर्व का है, जिसके लिये अब एनटीपीसी प्रबंधन सिसई से शिवपुर तक ट्रांसपोर्टिंग सड़क का निर्माण करा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार की सियासत पर झामुमो का हमला, भाजपा पर जनादेश के अपमान का आरोप

होली के दिन दर्दनाक हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबे दो किशोर

डीसी और एसपी ने कर्मियों संग खेली होली, दिया सौहार्द का संदेश

होली के दिन सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्थलगड़ा में मातम…

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, शहर में दिखा उत्साह

युवाओं का होली मिलन: अध्यक्ष सिकेंद्र सिंह खरवार के नेतृत्व में सौहार्द और विकास का संकल्प

पत्रकारों का रंगोत्सव: अध्यक्ष सुनील कश्यप के नेतृत्व में भव्य होली मिलन, एकता का दिया संदेश

6 मार्च से दो दिवसीय साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव, ‘गाड़ी लोहरदगा मेल’ समेत कई आकर्षण

तनिष्क ऑटोमोटिव बजाज में होली का महा-संग्राम! तनिष्क परिवार ने डीजे पर मचाया धमाल

युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए”

शादी से पहले मौत! संदिग्ध स्थिति में जंगल से युवक-युवती के शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

छोटानागपुर बाक्साईड एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए निशीथ जायसवाल

Leave a Comment