अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो गंभीर, एक रेफर
टंडवा(चतरा)। सोमवार को टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क में हुवे दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गये। पहली घटना सियानी उर्फ मधवापुर के समीप पल्सर व बोलेरो में हुए टक्कर में सिमरिया थाना क्षेत्र के खपिया निवासी दो पहिया चालक 38 वर्षीय मो. रज्जाक पिता अजीज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं उडसु मोड़ के पास दोपहिया वाहन चालक केरेडारी थाना क्षेत्र के पुरनी पेटो निवासी जलेश्वर यादव अनियंत्रित होकर खेत में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हजारीबाग रेफर कर दिया।


























Total Users : 960231
Total views : 2719376