Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ईद-उल-जुहा (बकरीद) को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति का महा-मंथन; डीसी और एसपी ने खाका किया तैयार

On: May 24, 2026 12:38 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अफवाहबाजों और भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर रहेगी साइबर सेल की ‘थर्ड आई’; संवेदनशील इलाकों में होगा फ्लैग मार्च और ड्रोन से निगरानी, खुले में अपशिष्ट फेंकने पर सीधे दर्ज होगी एफआईआर

चतरा | न्यूज स्केल लाइव

चतरा जिले में आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को पूरी तरह से शांतिपूर्ण, पारंपरिक भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं सुदृढ़ विधि व्यवस्था के बीच संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह रेस हो गया है। समाहरणालय स्थित मुख्य सभा कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी (DC) रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक (SP) अनिमेश नैथानी की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में त्योहार के दौरान जिले भर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, मस्जिदों और ईदगाहों के पास साफ-सफाई, निर्बाध पेयजल, २४ घंटे विद्युत आपूर्ति, सुगम यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर पॉइंट-टू-पॉइंट विस्तृत समीक्षा की गई और कई कड़े प्रशासनिक गाइडलाइंस जारी किए गए।

“बकरीद आपसी भाईचारे का पर्व, अफवाहों पर न दें ध्यान” : डीसी रवि आनंद

शांति समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि ईद-उल-जुहा आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति का महान पर्व है। चतरा का इतिहास हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब का रहा है, इसलिए सभी नागरिक आपसी समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर कतई ध्यान न दें।

डीसी ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए:

“सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी तुरंत अपने-अपने क्षेत्रों में प्रखंड व थाना स्तरीय शांति समिति की बैठकें संपन्न कराएं. संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में स्थानीय प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद स्थापित करें और आवश्यकतानुसार पुलिस बल के साथ सघन फ्लैग मार्च (Flag March) करना सुनिश्चित करें ताकि असामाजिक तत्वों में खौफ रहे.”

खुले में अपशिष्ट फेंकने वालों पर होगी जेल की कार्रवाई; नगर परिषद को कड़े निर्देश

त्योहार के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने विशेष सतर्कता बरतने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मांस, मछली एवं मुर्गा विक्रेताओं के साथ-साथ कुर्बानी के बाद निकलने वाले अपशिष्ट सामग्रियों का विसर्जन व निष्पादन केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित और ढके हुए स्थलों पर ही किया जाए।

सार्वजनिक स्थलों, मुख्य सड़कों अथवा नालियों में अपशिष्ट फेंके जाने से उत्पन्न होने वाली सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने कड़े लहजे में कहा:

“अक्सर देखा जाता है कि खुले में छोड़े गए अपशिष्ट सामग्री को आवारा जानवर इधर-उधर खींच ले जाते हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और अनावश्यक रूप से दो समुदायों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. ऐसे संवेदनशील मामलों में जरा सी भी लापरवाही या गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों व प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार सीधे कड़ा जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

सोशल मीडिया फॉरवर्डिंग पर पुलिस का हंटर; ड्रोन कैमरों से होगी मॉनिटरिंग: एसपी

बैठक में चतरा पुलिस अधीक्षक अनिमेश नैथानी ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था का मुकम्मल खाका पेश किया। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि पर्व के दौरान जिले की विधि-व्यवस्था को डिस्टर्ब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत काम करेगा।

सोशल मीडिया पर विशेष सर्विलांस: एसपी ने बताया कि जिला पुलिस की साइबर सेल टीम फेसबुक (Facebook), व्हाट्सएप (WhatsApp), इंस्टाग्राम (Instagram) और एक्स (ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर 24 घंटे पैनी नजर रखेगी। यदि किसी ने भी भ्रामक, आपत्तिजनक, फेक न्यूज़ या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट प्रसारित किए, तो ग्रुप एडमिन सहित पोस्ट करने वाले को सीधे जेल भेजा जाएगा। बिना सत्यापन किसी भी भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री को लाइक, शेयर या फॉरवर्ड करना गंभीर और दंडनीय कृत्य की श्रेणी में आएगा। एसपी ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपत्तिजनक पोस्ट की स्क्रीनशॉट तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

🛸 ड्रोन कैमरों से अचूक नजर: एसपी ने सुरक्षा लेआउट की जानकारी देते हुए बताया कि संवेदनशील, संकीर्ण और घनी आबादी वाले इलाकों में पुलिस की नियमित गश्ती के साथ-साथ हाई-टेक ड्रोन कैमरों (Drone Cameras) के माध्यम से भी छतों और गलियों की हवाई निगरानी की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को २४ घंटे अलर्ट मोड पर रहने का हुक्म दिया गया है।

चतरा को सुरक्षित रखने की इस महा-बैठक में मुख्य रूप से: ममता कुमारी (जिला परिषद अध्यक्षा, चतरा) अमरेन्द्र कुमार सिन्हा (उप विकास आयुक्त – DDC) अरविंद कुमार (अपर समाहर्ता – AC) जहूर आलम (अनुमंडल पदाधिकारी – SDO, चतरा) माहेश्वरी प्रसाद (अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी) सन्नी वर्धन (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी – SDPO, चतरा) सुनील कुमार सिंह (डीएसपी मुख्यालय) वैभव कुमार सिंह (जिला भू-अर्जन पदाधिकारी) इनके अलावा जिले के सभी अंचल अधिकारी (CO), सभी थाना प्रभारी, केंद्रीय शांति समिति के सम्मानित हिंदू-मुस्लिम सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं मीडियाकर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ठाकुरबाड़ी से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियों में से माता सीता की मूर्ति बरामद; पइन में लावारिस हालत में मिली

झॉलीवुड के 35 वर्षों के इतिहास की सबसे भव्य नागपुरी फिल्म सहरिया 5 जून को होगी रिलीज; जल-जंगल-जमीन और ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सीधी चोट

क्षेत्र बिजली संकट की आग में झुलसा: 42 डिग्री पारे के बीच एक घंटा बिजली, पूरा दिन गायब; कर्मचारियों का तोते जैसा रटा-रटाया जवाब

भारी वाहनों की नो-एंट्री टाइमिंग में बड़ा बदलाव; एसडीओ ने दी संशोधित आदेश को मंजूरी

पुलिस की बड़ी कामयाबी: आधी रात को खदेड़कर पकड़े गए दो शातिर चोर, चोरी की बजाज डिस्कवर बाइक बरामद

सड़कों और बाईपास का जाल बिछाने के लिए जिला प्रशासन रेस; डीसी रवि आनंद ने भारतमाला और चतरा-सिमरिया बाईपास प्रोजेक्ट की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश

​लोहरदगा: उप निर्वाचन पदाधिकारी और SDO ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण, BLO को दिए कड़े निर्देश

PMMVY के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय TOT प्रशिक्षण आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

माँ दमयंती देवी सेंचुरी फॉर एजुकेशनल नर्चर (एमडीडीएसएन त्रिवेणी) स्कूल में समर कैंप का समापन

अपहरण सह हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा; प्रेम प्रसंग में युवक को बस से उतारकर जंगल में उतारा था मौत के घाट, बीहड़ से दफनाया गया शव बरामद

यमदूत हाईवा का तांडव: घर और राशन गोदाम में घुसा ट्रक; लाखों का सामान बर्बाद, ग्रामीणों ने ठप की कोयला ट्रांसपोर्टिंग

जमीन विवाद; असहाय महिला की पैतृक भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन मकान निर्माण का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Leave a Comment