Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

गायत्री महायज्ञ का आध्यात्मिक आयोजन, पूर्व विधायक ने किया प्रवचन मंच का उद्घाटन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, आयोजन समिति ने अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित

चौपारण (हजारीबाग)। चौपारणप्रखंड के बेला पंचायत अंतर्गत भुषण्डीह गांव में आयोजित त्रिदिवसीय नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। महायज्ञ के दौरान बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने दीप प्रज्वलित कर प्रवचन मंच का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित अतिथियों ने धार्मिक आयोजनों को समाज में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करने का माध्यम बताया। महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में यज्ञ समिति के अध्यक्ष बीरबल साहू, सचिव काशी यादव, कोषाध्यक्ष बैजनाथ साव एवं अर्जुन साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

इस अवसर पर बेला के पूर्व मुखिया सह प्रतिनिधि मुरली दांगी, पंचायत समिति सदस्य बेला खुशबू गुप्ता, ताजपुर मुखिया प्रतिनिधि मनु भगत, कांग्रेस जिला सचिव रेवाली पासवान, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि टुनु वर्णवाल, महेश केशरी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव, भावी मुखिया प्रत्याशी दादपुर संजय यादव, नकुल यादव, नवीन यादव, प्रमोद यादव, अजय यादव, आशीष यादव, कृष्णा रामवृक्ष यादव, प्यारी चौधरी, गुंजन सिंह, मिथलेश साव, रितिक यादव, ऋषि यादव एवं उमेश भगत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment