भविष्य की खेल योजनाओं पर की चर्चा, जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
लोहरदगा। एशियाई पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर देश और लोहरदगा जिले का नाम रोशन करने वाली संजना कुमारी से आज उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने मुलाकात की। इस अवसर पर उपायुक्त ने संजना को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि संजना कुमारी ने हाल ही में एशियाई पैरा गेम्स के महिला एकल एसएल-3 वर्ग पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल लोहरदगा, बल्कि पूरे राज्य और देश को गौरवान्वित किया है।
मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने संजना से उनके खेल अनुभव, उपलब्धियों एवं भविष्य की तैयारियों और योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संजना के हौसले, मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि जिले के युवाओं एवं खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उपायुक्त ने संजना को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनकी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने तथा भविष्य की प्रतियोगिताओं की तैयारियों में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह जिले और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।



















Total Users : 1268136
Total views : 3135787