Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

गांव-गांव तक पहुंचेगा कानून का उजाला: विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम में 150 बच्चों ने सीखे अपने अधिकार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गांव-गांव तक पहुंचेगा कानून का उजाला:  विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम में 150 बच्चों ने सीखे अपने अधिकार

लोहरदगा: राजकीय कृत मध्य मध्य विद्यालय पावर गंज में 14/11/2026 दिन शनिवार को विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के तत्वावधान में स्कुल में भव्य विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 55 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजकमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के दिशा-निर्देश पर आयोजित हुआ। इसका संचालन पीएलवी शाहिद हुसैन एवं कलिंदर उरांव ने किया।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे कानूनी जानकारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएलवी शाहिद हुसैन ने कहा कि विधिक जागरूकता का असली उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक कानूनी जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने कहा गांव के हर व्यक्ति को यह पता होना चाहिए कि गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता मिलती है। बच्चों को अपने अधिकारों के बारे में बचपन से ही जागरूक होना चाहिए, तभी वे बड़े होकर अपने और अपने परिवार के अधिकारों की रक्षा कर पाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की भूमिका, निःशुल्क कानूनी सेवाओं, महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

बच्चों ने भी कई सवाल पूछे, जिनका पीएलवी ने सरल भाषा में जवाब दिया। बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम और महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई जिसमें छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक शिक्षिका भी उपस्थित हुए जागेश्वर उरांव संध्या सिंह, कुमारी अर्चना और रौनक जहां उपस्थित थे।

विद्यालय परिवार की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद लाल, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, पीएलवी कलिंदर उरांव, शाहिद अंसारी सहित ग्रामीण भी उपस्थित रहे। बच्चों की उपस्थिति 150 रही। प्रधानाध्यापक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने अधिकारों के प्रति सजग होते हैं। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को जागरूक नागरिक बनने और दूसरों को भी कानूनी जानकारी देने का संकल्प दिलाया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आठ वर्षीय बच्ची की हत्या का खुलासा: दीपावली की रात बलि देने के उद्देश्य से मौसी, मौसा और उनके बेटे ने की हत्या, तीन गिरफ्तार

बोलेरो-स्कूटी की भीषण टक्कर, गारूकुरहा के दो युवकों की मौत; 18 घंटे जाम रही इटखोरी-हजारीबाग सड़क

बाल दिवस पर सिमरिया और गिद्धौर में कानूनी जागरूकता शिविर, बच्चों को बताए गए अधिकार; मदद के लिए 1098 और 15100

थाना प्रभारी ने बाइक से किया घाटों का निरीक्षण, फ्लैग मार्च भी निकाला; घाटों पर रहेगी पुलिस की विशेष तैनाती

गांव में एक रात तीन घरों में चोरी, सोने-चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपये नकद उड़ाए; थाने में आवेदन

गांव में 20 दिन बाद जला हुआ ट्रांसफार्मर बदला, छठ पूजा से पहले ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

Leave a Comment