श्री शुभकामना छठ पूजा समिति पतराटोली के तत्वाधान में स्थानीय शंख नदी में तैयारी जोर शोर पर
लोहरदगा: स्थानीय पतराटोली स्थित शंख नदी तट में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति की द्वारा छठ वृत्तियों के लिए विशेष रूप सुविधा के साथ सभी तैयारी कर रही है! चुकी इस छठ घाट पर छठव्रती एवं दर्शनार्थी की भीड़ बहुत ही अच्छी होती है! यहां पर समिति के द्वारा नदी को बांध कर डेम का रूप दिया जाता है,तथा पूरे रास्ता एवं छठ घाट पर विद्युत की व्यवस्था करती हैं! एवं अरघ के लिए गौ दूध, आम का पत्ता तथा लकड़ी का अलाव की व्यवस्था समिति के द्वारा किया जाता है!सबसे बड़ी बात यह है की इस छठ घाट पर पार्किंग की व्यवस्था समिति के द्वारा निःशुल्क किया जाता है!
समिति के अध्यक्ष रणधीर साहू, सचिव हिमांशु कुमार, कोषाध्यक्ष कुन्दन कुमार साहू, राहुल थापा, चंदन साहू, अभिषेक कुमार(बंटी), राहुल कुमार साहू सहित सभी सदस्य, दिनरात लगे हुवे है! सारी तैयारी कल 12/11/26 तक पूर्ण कर ली जाएगी ! समिति के सभी पदाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष यह छठ घाट पर सभी छठव्रती एवं दर्शनार्थी आकर एक बार सेवा का मौका दे!




















Total Users : 1264083
Total views : 3129874