Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

छठ पर 14 से 16 नवंबर तक सदर अनुमंडल में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, एसडीओ ने जारी किया आदेश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

14 नवंबर रात 8 बजे से 16 नवंबर सुबह 9 बजे तक लागू रहेगा प्रतिबंध; थाना प्रभारियों को घाटों और बाजारों में सघन गश्ती के निर्देश

चतरा। छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं, व्रतियों और आमजनों की सुरक्षा तथा सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम ने सदर अनुमंडल क्षेत्र में व्यावसायिक मालवाहक और भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई है। यह प्रतिबंध 14 नवंबर 2026 को रात 8 बजे से 16 नवंबर 2026 की सुबह 9 बजे तक लागू रहेगा।

पुलिस प्रशासन के अनुसार छठ के दौरान शहरी और स्थानीय बाजारों तथा छठ घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में ट्रक, टिपर, डंपर, कंटेनर समेत अन्य भारी वाहनों के संचालन से यातायात बाधित होने और दुर्घटना की आशंका बढ़ सकती है। इसी को देखते हुए विधि-व्यवस्था, सार्वजनिक सुरक्षा और निर्बाध आवागमन के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। प्रतिबंध अवधि में इन वाहनों को सदर अनुमंडल क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

एसडीओ ने सभी पुलिस निरीक्षकों और थाना प्रभारियों को आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराने तथा बाजार क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों, छठ घाटों के आसपास और संवेदनशील मार्गों पर सघन गश्ती कराने का निर्देश दिया है।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घाट आवागमन और पूजा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, भीड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें। प्रशासन के अनुसार पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्री शुभकामना छठ पूजा समिति पतराटोली के तत्वाधान में स्थानीय शंख नदी में तैयारी जोर शोर पर

क्रिकेट का रोमांच: बारीसाखी ने पेकसा को 20 रनों से हराकर जीता पंचायत स्तरीय टूर्नामेंट का खिताब

छठ से पहले गिद्धौर के पांच घाटों का निरीक्षण, सीओ ने दिए सफाई, बैरिकेडिंग और गोताखोरों की तैनाती के निर्देश

चाया छठ घाट पर चला स्वच्छता अभियान, जेसीबी से हटाई गई गंदगी और झाड़ियां; युवा राजद अध्यक्ष की पहल

वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन, सांसद की ओर से खिलाड़ियों को जर्सी; उपप्रमुख ने दिया वॉलीबॉल सेट और नेट

दोनों वन प्रमंडलों के डीएफओ का तबादला, अहमद बेलाल को मिली उत्तरी-दक्षिणी दोनों की जिम्मेदारी

Leave a Comment