Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन, सांसद की ओर से खिलाड़ियों को जर्सी; उपप्रमुख ने दिया वॉलीबॉल सेट और नेट

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

फीता काटकर हुआ शुभारंभ; अतिथि बोले- ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत मंच और संसाधन की

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड की मझगांवां पंचायत के घटेरी गांव में बुधवार को वॉलीबॉल टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन हुआ। प्रखंड उपप्रमुख सह भाजपा मंडल महामंत्री प्रीतम कुमार यादव और भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया।

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए चतरा सांसद कालीचरण सिंह की ओर से खिलाड़ियों को जर्सी उपलब्ध कराई गई। वहीं उपप्रमुख प्रीतम कुमार यादव ने खिलाड़ियों को वॉलीबॉल का पूरा सेट और नेट प्रदान किया।

अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच और संसाधन देने की है। उनके अनुसार खेल से युवाओं में अनुशासन, भाईचारा, टीम भावना और शारीरिक विकास को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने युवाओं से खेल में आगे बढ़कर गांव, प्रखंड और जिले का नाम रोशन करने की अपील की। कार्यक्रम में संतोष यादव, महावीर राणा, नरेश यादव, दीपक यादव और संजय यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस पहल से घटेरी के खिलाड़ियों और ग्रामीणों में उत्साह दिखा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment