लालू प्रसाद यादव बोले- छठ आस्था और पवित्रता का प्रतीक, व्रतियों को न हो परेशानी; लोगों से घाट स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील
कुंदा (चतरा)। छठ महापर्व को लेकर कुंदा प्रखंड के चाया छठ घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने जेसीबी मशीन की मदद से घाट की साफ-सफाई कराई। घाट पर जमी गंदगी और झाड़ियां हटाकर उसे व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया गया।
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और पवित्रता का प्रतीक है। श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए घाट की साफ-सफाई जरूरी है। उन्होंने लोगों से भी छठ घाट को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की। छठ महापर्व में साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष महत्व है। व्रती पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं।




















Total Users : 1264095
Total views : 3129891