Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

रेफरल अस्पताल का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण, देर से आने वाले कर्मियों का वेतन काटने के निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

साफ-सफाई और ड्रेस कोड का पालन करने को कहा; ओपीडी, फार्मेसी और एमटीसी की व्यवस्था परखी, जबड़ा पीएससी में बोर्ड लगाने का निर्देश

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल का बुधवार को चतरा के सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंहा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के वार्डों और परिसर में साफ-सफाई रखने तथा सभी कर्मियों को ड्रेस कोड में रहने का निर्देश दिया।

सिविल सर्जन ने चिकित्सा प्रभारी बी.एन. प्रसाद को सख्त निर्देश दिया कि जो कर्मचारी निर्धारित समय से देर से अस्पताल पहुंचें, उनकी उपस्थिति दर्ज न की जाए और नियमानुसार वेतन कटौती की कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण में उन्होंने ओपीडी, फार्मेसी, एमटीसी समेत विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं की जांच की। चिकित्सा प्रभारी से टीकाकरण और अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन सुचारु रखने को कहा गया, साथ ही टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया। इसके बाद सिविल सर्जन ने जबड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का भी निरीक्षण किया और वहां बोर्ड लगाने का निर्देश दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्री शुभकामना छठ पूजा समिति पतराटोली के तत्वाधान में स्थानीय शंख नदी में तैयारी जोर शोर पर

क्रिकेट का रोमांच: बारीसाखी ने पेकसा को 20 रनों से हराकर जीता पंचायत स्तरीय टूर्नामेंट का खिताब

छठ से पहले गिद्धौर के पांच घाटों का निरीक्षण, सीओ ने दिए सफाई, बैरिकेडिंग और गोताखोरों की तैनाती के निर्देश

चाया छठ घाट पर चला स्वच्छता अभियान, जेसीबी से हटाई गई गंदगी और झाड़ियां; युवा राजद अध्यक्ष की पहल

वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन, सांसद की ओर से खिलाड़ियों को जर्सी; उपप्रमुख ने दिया वॉलीबॉल सेट और नेट

दोनों वन प्रमंडलों के डीएफओ का तबादला, अहमद बेलाल को मिली उत्तरी-दक्षिणी दोनों की जिम्मेदारी

Leave a Comment