प्रेस क्लब सिमरिया की पहल, सुभाष पार्क में पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने किया सामूहिक दीप प्रज्वलन; अध्यक्ष शिवकुमार सिंह बोले- शहीदों के त्याग की वजह से हम सुरक्षित
सिमरिया (चतरा)। देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की याद में दीपावली के दिन ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब सिमरिया के तत्वावधान में चौक स्थित सुभाष पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ-साथ कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने कहा कि सीमाओं की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को देश कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने कहा कि आज हम उन्हीं के त्याग और समर्पण की वजह से सुरक्षित हैं। शहीदों के सम्मान में एक दीया जलाना उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक विनम्र प्रयास है। उन्होंने युवाओं और नई पीढ़ी से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर देशभक्ति की भावना को आत्मसात करने की अपील की। इस मौके पर जिप सदस्य देवनन्दन साव, मो. फारुख, विष्णु कुमार, सुबोध कुमार शर्मा, दीपक कुमार आदि शामिल हुए।
भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव



















Total Users : 1261507
Total views : 3126061