Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सपना फैंसी कपड़ा दुकान का उद्घाटन, सांसद बोले- अब खरीदारी के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

फीता काटकर और नारियल फोड़कर हुआ शुभारंभ; महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के कपड़ों की विस्तृत रेंज, उद्घाटन पर विशेष छूट और ऑफर

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड की बारीसाखी पंचायत के बरहमपुर मुख्य चौक में सोमवार को सपना फैंसी कपड़ा दुकान का भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि चतरा सांसद कालीचरण सिंह, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, उप प्रमुख प्रीतम यादव, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती और समाजसेवी प्रसादी पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़कर दुकान का शुभारंभ किया।

दुकान के संचालक अजय रविदास ने बताया कि यहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए फैंसी, ब्रांडेड और किफायती दामों में हर तरह के कपड़ों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। उद्घाटन के मौके पर विशेष छूट और ऑफर की घोषणा की गई, जिसका लाभ लेने बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे।

सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे प्रतिष्ठान खुलने से लोगों को कपड़ों की खरीदारी के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे व्यवसाय गांव और कस्बों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं। उन्होंने संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईमानदारी, उचित दाम और अच्छी गुणवत्ता ही व्यापार की असली पहचान है। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment