Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

युवक पर चाकू से हमले के मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पति-पत्नी का विवाद शांत कराने गए सुरेंद्र पर हुआ था जानलेवा हमला; थाना कांड संख्या 186/26 दर्ज, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र के खूटीकेवाल गांव में युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी कमेसर यादव का पुत्र है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया है।

मामले को लेकर हंटरगंज थाना कांड संख्या 186/26 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2), 117(2), 109, 351(2) एवं 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि खूटीकेवाल गांव में पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे सुरेंद्र यादव (28) पर चाकू से हमला किया गया था। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था।

घटना के बाद हंटरगंज थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस की तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चाकूबाजी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment